1/ 9
हर मौसम के अपने फल हैं, गर्मी के फलों में से एक आड़ू (पीच) भी है. अंदर से रसीला, स्वाद में मीठा आड़ू चीन में पैदा हुआ और आज दुनिया भर में उगाया जाता है. बाहर से थोड़े पीले और लाल आड़ू में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मिनरल्स और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं. जानिए उसके और भी फायदे.
2/ 9
वजन कम करने में मददगार- आड़ू में कैलोरी बहुत कम होती है. 100 ग्राम आड़ू में 39 कैलोरी ही होती है. इससे पेट तो भरता है, लेकिन ये वजन नहीं बढ़ाता. नाश्ते में आड़ू खाने से पेट भरेगा पर वजन भी नहीं बढ़ेगा.
3/ 9
तनाव को करता है कम- आड़ू में ऐसे खनिज होते हैं, जो तनाव भगाने में मदद करते हैं. आड़ू के फूल मन को शांत करने के लिए उपयोग किए जाते हैं.
4/ 9
आंखों को रखता है स्वस्थ- आड़ू में विटामिन ए के साथ-साथ कैरोटीन भी होता है, जो आंखों के रेटिना के लिए बहुत अच्छा है.
5/ 9
एंटी-ऑक्सिडेंट का है खजाना- आड़ू के छिलके में पोलीफेनोल नाम का तत्व होता है. ये एक एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है. इसलिए आड़ू को इसके छिलके के साथ ही खाना चाहिए. इसमें विटामिन सी भी काफी मात्रा में पाया जाता है.
6/ 9
शरीर को डीटॉक्स करता है- आड़ू में मौजूद फाइबर और मिनरल्स शरीर की अंदर से सफाई करते हैं. कुछ जगह आड़ू की चाय पी जाती है. इसके पीछे कारण यही है कि इसे खाने से शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं.
7/ 9
पाचनतंत्र को बनाता है मजबूत- आड़ू में पोटैशियम होता है, जो किडनी के लिए बहुत अच्छा है. किडनी स्टोन होने पर आपको जमकर आड़ू खाने चाहिए.
8/ 9
दांतों के लिए अच्छा- आड़ू में फ्लोराइड और कैल्शियम होता है, जो दांतों और शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाता है. आड़ू का सेवन आपको कई दंत रोगों और हड्डियों की कमजोरी से बचाता है.
from Latest News लाइफ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2K1FVFn










No comments:
Post a Comment