छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ बारिश में भी बड़ा ऑपरेशन चलाने की योजना बनाई है. बस्तर संभाग के सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा में एक बड़ा ऑपरेशन बारिश में शुरू किया जाएगा. इसके लिए 1000 जवानों को तीनों जिलों में उतारा जाएगा. मिली जानकारी के मुताबिक बारिश के वक्त माओवादी अपना ठिकाना एक ही जगह पर बनाते हैं और कुछ माओवादियों के बड़े लीडर बस्तर को सुरक्षित जगह मानकर छुपते हैं. ऐसे में सुरक्षा से जुड़े अधिकारी ऑपरेशन के संबध में ज्यादा कुछ नहीं कह रहे हैं. हालांकि ये जरूर बता रहे हैं कि बारिश में बड़ा ऑपरेशन माओवादियों के खिलाफ लांच किया जाएगा. साउथ बस्तर के डीआईजी रतन लाल डांगी ने बताया कि इस बार अंदरूनी इलाकों में पुल पुलिया बन जाने से सुरक्षा बलों को इस ऑपरेशन को चलाने में आसानी होगी. ऐसे में इस बार बारिश के वक्त माओवादियों के खिलाफ पड़ोसी राज्यों से भी मदद लेने की योजना है.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2t8xotU

No comments:
Post a Comment