छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शाला प्रवेशोत्सव का भव्य जलसा मनाया गया. इस दौरान सीएम रमन सिंह ने बच्चों को फूलों की माला पहनाई, साथ ही स्कूल बैग देकर शाला में प्रवेश कराया. इस दौरान यहां कई बच्चों के पैरों में जूते भी नहीं थे. सरकार भले ही 'स्कूल चलें हम' का नारा देकर बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित कर रही है, लेकिन प्रदेश के हजारों बच्चे बीना जूतों के ही स्कूल जाने पर मजबूर हैं. प्रवेश उत्सव के दौरान मंच पर पहुंचे कई बच्चों के पैरों में जूते नहीं थे. पिछले साल ही स्कूल शिक्षा विभाग ने शाला प्रवेश करने वाले बच्चों के यूनिफॉर्म में जूते को भी शामिल करने की योजना बनाई थी. कई दफा ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं जब छोटे बच्चे नंगे पांव स्कूल जा रहे होते हैं और ड्रेस और बस्ते जैसे गणवेश भी कई स्कूलों में सत्र शुरू होने के कई महीनों तक नहीं मिलते. इस बारे में जब मंत्री केदार कश्यप से पूछा गया तो उन्होंने बच्चों के लिए ऐसी किसी भी व्यवस्था के होने से साफ इंकार कर दिया.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2ylabti

No comments:
Post a Comment